हनीकांब क्या होता है ? | Honeycomb in Hindi

जब हम कंक्रीट को ढालते (Cast) है, अगर वाइब्रेटर(Vibrator) का इस्तेमाल नहीं किया जाए तो, कभी कभी कंक्रीट सही से पहुंच नहीं पाती और कोई जगह खाली या कोने खाली रह जाते है, या कभी कभी कंक्रीट के पतले(ज्यादा पानी) के होने से वो बह जाता है, और फिर वहां केवल रोड़ी दिखाई देने लगती है। जिसकी पकड़ मजबूत नहीं होती है। इस समस्या को हनीकांब(Honeycomb) कहते है।

ऐसा होने से सरियो में जंग लग जाता है, और निर्माण कमजोर हो जाता है।

Honeycomb in Hindi
Honeycomb in Hindi

हनीकांब(Honeycomb) होने के कारण

  • कंक्रीट बनाते समय सही मात्रा में पानी ना डालना। पानी ज्यादा होने पे कंक्रीट बह जायेगा, कम पानी होने कोने पे ठीक से नहीं जायेगा। और हनीकांब(Honeycomb) दिखाई देने लगेगा।
  • कंक्रीट को ज्यादा ऊंचाई से डालने या ठीक से नहीं डालना।
  • वाटर प्रूफ(Waterproof) प्लाई का इस्तेमाल न करना। शटरिंग के लिए इस्तेमाल की जाने वाली प्लाई अगर वाटरप्रूफ नहीं है तो वो कंक्रीट के अंदर मिले हुए पानी को सोख लेगा, और हनीकांब का आना तय हो जायेगा।
  • ज्यादा या कम वाइब्रेटर(Vibrator) लगाना, ज्यादा वाइब्रेटर(Vibrator) लगाने से पानी निकने लगेगा, कम वाइब्रेटर(Vibrator) लगाने से कोने कोने तक कंक्रीट नहीं जायेगा।
  • कवर ब्लॉक का इस्तेमाल न करना या कंक्रीट के लिए सही कवर न देना।
  • पुराने या देर से रखे हुए कंक्रीट का इस्तेमाल करना।
  • शटरिंग ठीक से नहीं करवाना, शटरिंग का ढीला होना।
  • खराब कारीगर और मजदूर का होना। ये भी ध्यान देने वाली बहुत जरुरी बात है।

हनीकांब(Honeycomb) को ठीक कैसे करे?

वैसे तो इसे बिलकुल ठीक नहीं किया जा सकता है, मगर ठीक दिखाया जा सकता है। दोनों बातो में फर्क है

देखिये ये समझने वाली बात है, अगर थोड़ा बहुत यानि हनीकांब(Honeycomb) तो दिख रहा है, मगर ज्यादा गहरा नहीं है। गहरा होना और फैला होना दोनों अलग अलग बात है। आप इसे ठीक से देखे अगर बहुत गहराई तक ऐसा हो गया है, तो आप इसे दोबारा से इसे बनवा सकते है।

दूसरी भाषा में 5% से 10% तक अगर है तो ठीक किया जा सकता है। मगर अगर 20% से ज्यादा है और गहरा है तो हम आपको इसे दोबारा बनाने की ही सलाह देंगे।

जब हम सटरिंग(Shuttering) खोलते है, और अगर हमें हनीकांब दिखाई दे, तो बिना देर किये सबसे पहले इसकी अच्छे से तराई करवाए,

  • तराई के बाद सबसे पहले ढीली रोड़ी को निकलवा दे इसके लिए आप हथौड़े और तार ब्रश का इस्तेमाल कर सकते है।
  • फिर से पानी से इसकी पानी से धुलाई करवा दे।
  • और फिर सीमेंट के घोल को डलवाये, और अगर हनीकांब गहराई तक फैला हुआ है, तो आप मुर्गा जाली(Chicken Mesh) का भी इस्तेमाल कर सकते है। मुर्गा जाली को कील की मदद से लगवा दे, और उसके बाद जरुरत के हिसाब से कंक्रीट या सीमेंट को भरवा दे।
  • जरुरत पड़े तो दोबारा से शटरिंग करवा दे।

देर करने के लिए माना इसलिए किया गया है क्योकि जब हम शटरिंग खुलवाते है, तब भी कंक्रीट थोड़ा कच्चा होता है और तराई की जरुरत भी होती है, और कच्चे सीमेंट के ऊपर सीमेंट लगाने पे पकड़ अच्छी होती है, सीमेंट के पक्का होने के बाद सीमेंट ठीक से नहीं चिपकता है, पकड़ अच्छे से नहीं होती है।

और सीमेंट के भरने के बाद, अगले दिन से, कम से कम 10 दिन तक तराई जरूर करवाए।

अगर आप आप हमारी पोस्ट

हनीकांब(Honeycomb) से होने वाले नुकशान?

अगर हनीकांब(Honeycomb) को ठीक से सीमेंट से ढका नहीं है तो सरिया में जंग लग जायेगा।

हनीकांब(Honeycomb) का सीधा मतलब है, सीमेंट की पकड़ तो ठीक से है नहीं, और अगर सरिये में जंग भी लग जाएगी तो क्या होगा आप समझ सकते है।

इसलिए बिना देरी किये इस समस्या का हल जरूर करवा ले।

Was this helpful?

20 / 1

पढ़ के कैसा लगा, कमेंट करे

0Shares
error: Content is protected !!