Dictionary for Construction | Construction Dictionary in Hindi

Dictionary for Construction

A से शुरू होने वाले शब्द | Word Start With A
Dictionary for Construction

A/C क्या होता है? | A/C Meaning in Hindi

A/C एयर कंडीशनर(Air Conditioner) या एयर कंडीशनिंग(Air Conditioning) के लिए एक छोटा नाम होता है। इसका इस्तेमाल ज्यादातर इंजीनियर नक्शा बनाते वक़्त करते है, क्योकि कागज पे जगह कम होती है, और एक छोटे से जगह पे इतने बड़े नाम को छोटी जगह पे लिखने से इस पढ़ना आसान नहीं होगा।
इसे A/C और AC दोनों तरह से लिखा जाता है।

A/C Condenser क्या होता है? | A/C Condenser Meaning in Hindi

Split AC के अंदर दो अलग अलग हिस्से होते है। एक अंदर जिससे ठंडी हवा आती है और एक जिसमे पंखा लगा होता है जिसे बाहर लगाया जाता है। A/C Condenser का काम AC की गैस से गर्मी को निकल कर तरल बनाकर वापस कॉपर की पाइप में वापस भेज देना होता है।

A/C Disconnect क्या होता है? | A/C Disconnect Meaning in Hindi

A/C Disconnect का मतलब होता है, A/C के पास उसे चालू और बंद करने वाला सिस्टम लगाना चाहे वो Switch हो या MCB हम किसी का भी इस्तेमाल कर सकते है बस इसका काम बिजली को AC तक जाने से रोकना है।

Aerator क्या होता है? | Aerator Meaning in Hindi

ये एक छोटा सा हिस्सा होता है, जिसे टोटी या नल के आगे लगाया जाता है और इसका काम टोटी या नल से निकलने वाले पानी को फव्वारे के जैसे छोटे छोटे हिस्सों में बाटना होता है जिसकी वजह से इसके अंदर हवा या बुलबुले होने का एहसास होता है।

Aggregate क्या होता है? | Aggregate Meaning in Hindi

Aggregate को रोड़ी भी कहा जाता है, ये बाजार में अलग अलग आकार में मिलता है और इसका इस्तेमाल सीमेंट को साथ मिलकर किया जाता है, और ये कंक्रीट में सीमेंट के बाद डाले जाने वाला सबसे जरुरी सामान है जिसका काम मजबूती को बढ़ा देना होता है।
इसके आकार का चुनाव, कितनी मजबूती चाहिए के आधार पे तय होती है।

Air space क्या होता है? | Air space Meaning in Hindi

Air Space जगह होती है जो की अंदरूनी दीवार और बाहरी दीवार के बीच में बनायीं जाती है, ऐसा हर जगह नहीं किया जाता है ये ज्यादातर उन जगहों पे किया जाता है जहा ज्यादा ठंढ पड़ती हो या ज्यादा गर्मी पड़ती हो।
Air Space के लिए ज्यादातर 1 इंच की दुरी बनायीं जाती है। कई मामलो में ये दुरी 1 इंच से ज्यादा भी हो सकती है।

Allowance(s) क्या होता है? | Allowance(s) Meaning in Hindi

Allowance(s) एक तरह के पैसे है जिसका इस्तेमाल उन चीजों के लिए किया जाता है जिनका चुनाव अभी करना बाकी है या जिस चीज के बारे में पूरी जानकारी नहीं दी गयी है।
जैसे किसी भी काम को करते समय या करने के बाद किसी भी तरह का बदलाव होगा तो वो बदलाव इस पैसे से किया जायेगा।

Amortization क्या होता है? | Amortization Meaning in Hindi

Amortization एक तरह की पैसे चुकाने का तरीका होता है जिससे लोन कम हो जाता है क्योकि इसमें हर महीने मूलधन और ब्याज दोनों साथ साथ भरा जाता है। जिसका उद्देश्य लोन को जल्दी से जल्दी ख़त्म करना या कम करना होता है।

Anchor bolts क्या होता है? | Anchor bolts Meaning in Hindi

ये एक तरह का बोल्ट होता है जिसका इस्तेमाल कंक्रीट, चिनाई, फर्श या दीवार कही भी किया जा सकता है। जरुरत के हिसाब से इसके अलग अलग डिज़ाइन होते है।
ये अलग डिज़ाइन और मजबूती के हिसाब से मार्किट में आसानी से मिल जाते है।

Annual Percentage Rate (APR) क्या होता है? | Annual Percentage Rate (APR) Meaning in Hindi

Annual Percentage Rate (APR) एक तरह की सालाना लागत होती है जो की एक लोन पर प्रतिवर्ष जब तक लगती है जबसे वो लोन लिया गया है और जब तक वो लोन चूका नहीं दिया जाता है इसके अंदर ब्याज, सेवा शुल्क, पॉइंट्स, लोन के पैसे, बंधक बीमा जैसे और भी छोटी छोटी चीजे होती है।

Appraisal क्या होता है? | Appraisal Meaning in Hindi

Appraisal किसी भी संपत्ति का विशेषज्ञ के द्वारा किया गया मूल्यांकन होता है।

Apron क्या होता है? | Apron Meaning in Hindi

Apron लकड़ी या PVC का सुन्दर डिज़ाइन में काटा हुआ टुकड़ा होता है। जिसको दरारों को ढकने के लिए लगाया जाता है।
भारत में इसे ज्यादातर लोग इसे स्किर्टिंग(Skirting) के नाम से जानते है।

Architect क्या होता है? | Architect Meaning in Hindi

Architect वो होता है जिसने घर बनाने और घर के डिजाइन के बारे में बहुत अच्छे से पढाई की है और कोर्स को पूरा किया है।
ये घर को बनाने का पूरा तरीका जानते है, और काम कैसे कराया जाता है जैसी छोटी से छोटी और बड़ी से बड़ी बातो के बारे में बारीकी से जानते है, Architect को लाइसेंस मिला होता है। जिसकी वजह से आप इनपे भरोसा कर सकते है।

Area wells क्या होता है? | Area wells Meaning in Hindi

ये एक गहरी जगह होती है, जिसको केवल तब बनाया जाता है जब आपको बेसमेंट के अंदर बाहर से जाना होता है।
इसको बनाने के लिए ज्यादातर धातु या कंक्रीट का इस्तेमाल किया जाता है।

Assessment क्या होता है? | Assessment Meaning in Hindi

Assessment किसी भी प्रॉपर्टी की मार्किट के हिसाब से तय की गयी कीमत होती है।
कई बार इस शब्द का इस्तेमाल कर(Tax) के लिए भी किया जाता है, जो प्रॉपर्टी पर लगाया गया है।

Assumption क्या होता है? | Assumption Meaning in Hindi

Assumption एक खरीदार को नया लोन लेने की बजाय पुराने चल रहे लोन की जिम्मेदारी सँभालने की इजाजत देता है।

Astragal क्या होता है? | Astragal Meaning in Hindi

Astragal को हिंदी में पताम कहते है जो लकड़ी के दरवाजो में आपने देखी होगी जब दोनों दरवाजे एक दूसरे से मिलते है तो ये पताम ही उन्हें रोकती है।

Attic Access क्या होता है? | Attic Access Meaning in Hindi

Attic Access का मतलब होता है Attic के लिए रास्ता अब आप ये सोच रहे होंगे की attic का क्या मतलब होता है।
attic – जब हम घर बनाते है और घर के ऊपर झोपडी वाला डिज़ाइन बना देते है तो कुछ हिस्सा ऐसा बच जाता है जो तिकोना होता है और हम उसका कुछ ख़ास इस्तेमाल कर नहीं पाते है, इसलिए ज्यादातर लोग या तो ऐसा डिज़ाइन बनाते नहीं है या तो उस जगह को स्टोर रूम बना देते है जहा वो न इस्तेमाल होने वाला सामान रख देते है।


B से शुरू होने वाले शब्द | Word Start With B

Back Charge क्या होता है? | Back Charge Meaning in Hindi

Back Charge एक प्रक्रिया है जिसमे जिसने नुकशान किया उससे नुकशान की भरपाई करवाई जाती है। अगर आपको समझ नहीं आया तो कोई बात नहीं इसे आसान भाषा में समझने की कोशिश करता हु।
मान लीजिये आप मकान मालिक है, और आपने अपना घर बनाने का ठेका किसी अच्छे ठेकेदार को दिया है, और घर बन के तैयार होने ही वाला था की तभी आपने देखा की एक खिड़की का पल्ला टूट के जमीन पे गिरा है।
तो आप क्या करेंगे आप अपने ठेकेदार को बोलेंगे की या तो इसे ठीक कर के दो या फिर इसके पैसे भरो।
इस परिस्थति में ठेकेदार या तो खुद से पैसे देगा या ठीक करेगा या फिर उस आदमी को ढूंढेगा जिसने इसे तोडा है। और उससे भरपाई करवाएगा।
इस पूरी प्रक्रिया को back charge कहते है।

Backfill क्या होता है? | Backfill Meaning in Hindi

जब कभी हम नीव डालने या बेसमेंट बनाने के लिए खुदाई करते है, तो
नीव डालने या बेसमेंट बनाने के बाद जो जगह बच जाती है वह मिट्टी की भराई करवाई जाती है, इस प्रक्रिया को backfill कहते है।
कई बार कुछ लोग ईंटो के छोटे टुकड़ो को सीमेंट में मिला के मिट्टी की जगह डालते है और फिर थोड़ी से मिट्टी ऊपर से डाल देते है। जिससे ज्यादा मजबूती मिल जाती है। मगर ये महंगा काम है।

Backing क्या होता है? | Backing Meaning in Hindi

Backing ये एक तरह का लकड़ी या धातु का सपोर्ट होता है, जो ज्यादातर Partition Wall जो Gypsum Board से बनी होती है, के पीछे लगाया जाता है, क्योकि Partition Wall अंदर से खोखली होती है और अगर हम इसके ऊपर कुछ टांगना चाहे तो हमारा पेच ढीला हो जाता है, जिसकी वजह से वो मजबूती से टिक नहीं पता है।
backing लगाने के बाद पेच backing पे अच्छी पकड़ बना लेता है।
दरअसल ये एक तरह का सपोर्ट होता है जहा पेच लगाने होते है या कुछ टांगना होता है उसके पीछे लगा दिए जाते है ताकि पेच मजबूती से पकड़ बना ले।


Ballast
क्या होता है? | Ballast Meaning in Hindi

Ballast एक तरह का ट्रांसफार्मर होता है, जो एक रंगीन लैंप में वोल्टेज को बढ़ाता है.

Balloon क्या होता है? | Balloon Meaning in Hindi

Balloon उस लोन तरह के लोन को कहते है, जिसके अंत में लोन के बड़े हिस्से का भुगतान करना पड़ता है और बाकि बचे पैसे को मासिक भुगतान के जरिये चुकाया जाता है।

Balusters क्या होता है? | Balusters Meaning in Hindi

सीधी(Staircase) की रेलिंग में लागये जाने वाले मोठे हिस्सों को Baluster कहते है कभी-कभी ‘पिकेट’ या ‘स्पिंडल’ भी कहा जाता है।

Balustrade क्या होता है? | Balustrade Meaning in Hindi

Balustrade वो ऊँचा हिस्सा होता है जिसके ऊपर blausters को लगाया जाता है।

Barge क्या होता है? | Barge Meaning in Hindi

Barge बीम को कहते है मगर Barge उन ख़ास बीम को कहते है जो आगे से छोटे राफ्टर्स को जोड़ती है।

Barge board क्या होता है? | Barge board Meaning in Hindi

ये Barge को ढकने के लिए ये एक सजावटी बोर्ड होता है जिसका काम Barge को ढकना और उसको सुन्दर दिखाना है।

Base or baseboard क्या होता है? | Base or baseboard Meaning in Hindi

भारत(India) में ज्यादातर लोग घर ईंट और सीमेंट से बनवाते है और स्किर्टिंग(Skirting) भी सीमेंट से या तो पत्थर से बना दी जाती है मगर कई जगह जहा लकड़ी का घर बनाया जाता है जिसके अंदर लकड़ी या विनाइल बोर्ड अंदरूनी दीवारों के सबसे निचले हिस्से पर लगाया जाता है।
इसे और भी कई दूसरे नामो जाता है जैसे
स्कैटिंग बोर्ड(Skirting board),
वैन्सकॉटिंग (Wainscoting),
मोपबोर्ड (Mopboard),
फ्लोर मोल्डिंग (Floor Molding), और
बेस मोल्डिंग (Base Molding)

Basement window inserts क्या होता है? | Basement window inserts Meaning in Hindi

इस एक तरह की फीटिंग होती है, जिसमे खिड़की को पहले ही पूरी तरह से तैयार कर लिया जाता है।

Base shoe or Carpet Strip क्या होती है? | Base shoe or Carpet Strip Meaning in Hindi

Base shoe or Carpet Strip का काम कालीन को एक जगह रोकने के लिए किया जाता है।
ये PCV या लकड़ी की बानी हुए होती है, जिसे कील की मदद से लगाया जाता है।

Bat क्या होता है? | Bat Meaning in Hindi

Civil Construction के अंदर आधी ईंट को Bat कहा जाता है।

Batt क्या होता है? | Batt Meaning in Hindi

ये फाइबर-ग्लास या रॉक-वूल इन्सुलेशन का एक टुकड़ा होता है जो 15 इंच से ज्यादा चौड़ा होता है, और चार फीट से लंबा होता है और अलग अलग मोटाई का होता है.  
इसके ऊपर कागज की सुरक्षात्मक परत लगी होती है।
जिस तरफ कागज की सुरक्षात्मक परत लगी होती है उस तरफ को फेस(Face) कहते है और दूसरी तरफ जिसपे कोई परत नहीं लगी होती है उसे उनफेस(Unface) कहते है।

Batten क्या होता है? | Batten Meaning in Hindi

Batten दो तरह की होती है,
1. एक का इस्तेमाल लकड़ी के काम में किया जाता है जिसे Wooden Batten बोलते है
2. और दूसरी तरह की batten का इस्तेमाल Electrical Work में किया जाता है जिसे PVC Batten बोलते है।

आइये दोनों के बारे में थोड़ा थोड़ा समझते है।

Wooden Batten एक लकड़ी की पतली पट्टी होती है जिसका इस्तेमाल plyboard के जोड़ो को ढकने के लिए किया जाता है।

PVC Batten का इस्तेमाल बिजली की तारो को एक जगह से दूसरी जगह तक पहुंचने के लिए किया जाता है।

Bay window क्या होता है? | Bay window Meaning in Hindi

Bay window एक ऐसी खिड़की को कहते है, जो ईमारत से बाहर की ओर निकली हुई होती है।

Beam क्या होता है? | Beam Meaning in Hindi

Beam घर के ढांचे का हिस्सा होती है जिसका काम घर के सारे वजन को उठाना और फिर उसे column की मदद से जमीन तक पहुंचना होता है। इसे लोहे के सरियो और कंक्रीट से बनाया जाता है।

Bearing Partition क्या होता है? | Bearing Partition Meaning in Hindi

Bearing partition वो होता है जो खुद के भार को उठाने के साथ साथ दूसरे ऊर्ध्वाधर भार यानि लेटे हुए भार को उठाता है।

Bearing Point क्या होता है? | Bearing Point Meaning in Hindi

Bearing Point उस बिंदु को कहते है जहा से घर के घर के ढांचे का सारा वजन एक जगह से नीव मे भेज दिया जाता है।

Bearing wall क्या होता है? | Bearing wall Meaning in Hindi

Bearing wall ऐसी दीवार को बोलते है, जो अपने वजन के अलावा भी दूसरी दीवाल का वजन को संभालती है।

Bearing Header क्या होता है? | Bearing Header Meaning in Hindi

Bearing Header एक तरह का लिंटेल होता है जिसका काम वजन को उठाना होता है।
ये ज्यादातर दरवाजो और खिड़कियों के ऊपर बनाया जाता है।
ये कंक्रीट, लोहे और लकड़ी के हो सकते है।
पर सबसे ज्यादा अच्छा कंक्रीट वाला माना जाता है।

Bedrock क्या होता है? | Bedrock Meaning in Hindi

Bedrock जमीन की एक मजबूत परत होती है जिसको नीव डालने के लिए अच्छा माना जाता है।

Bid क्या होता है? | Bid Meaning in Hindi

Bid ठेकेदार जब किसी काम को देखने के बाद नियम और शर्तों के हिसाब से एक निश्चित पैसे बताता है जिसपर वो काम करने को राजी होता है उसे Bid कहते है।
ये काम करने का सबसे पहला चरण होता है।

Bid bond क्या होता है? | Bid bond Meaning in Hindi

जब कोई मालिक अपने काम को करने के लिए नियम और शर्तो के साथ ठेकेदारों को Bid लगाने के लिए बुलाता है, तो ठेकेदार की ओर से एक कागज जमा करता है, जिसपे सभी जरुरी बाते लिखी होती है।
इसमें जो सबसे जरुरी बात जानने वाली है, वो ये है अगर ठेकेदार को काम दे दिया जाता है और ठेकेदार के विफल होने पर ठेकेदार की बोली और अगले सबसे कम जिम्मेदार बोलीदाता की बोली के बीच अंतर का भुगतान करने के लिए बाध्य होता है।
जिसकी वजह से ठेकेदार काम करने के लिए बाध्य हो जाता है।

Bid Security क्या होता है? | Bid Security Meaning in Hindi

Bid Security एक तरह के जमा पैसे होते है जिन्हे गारंटी के रूप में मालिक के द्वारा लिया जाता है, जिससे अगर ठेकेदार अपनी बताई हुई किसी बात मुकरता है, या वो फिर पूरा नहीं करता है, या उससे कोई नुकशान हो जाता है, तो उसकी भरपाई इस जमा रुपये से की जाती है।

Bid Shopping क्या होता है? | Bid Shopping Meaning in Hindi

Bid Shopping एक प्रक्रिया होती है, जिसके अंदर बड़ा ठेकेदार, छोटे ठेकेदारों को ढूंढ़ता है, जिसे वो अपना द्वारा लिए गए काम को अपने लिए हुए पैसो से कम पैसो में देता है। जिससे वो काम को बिना खुद से किये या दुसरो से करवा के पैसे कमा सके।

Bidding Requirements क्या होता है? | Bidding Requirements Meaning in Hindi

Bidding Requirements इसके अंदर Bid से जुडी हुई सभी तरह की जरूरतों को लिखा जाता है, चाहे वो काम करने के तरीका हो चाहे काम से जुडी नियम और शर्ते हो।

Bifold Door क्या होता है? | Bifold Door Meaning in Hindi

Bifold Door दोनों तरफ खुल सकने वाले दरवाजे होते है जिन्हे किसी भी तरफ से खोला जा सकता है।

Binder क्या होता है? | Binder Meaning in Hindi

ये एक तरह की रसीद होती है जिससे खरीदार और विक्रेता दोनों की सहमत शर्तों पर घर खरीदने के अधिकार को सुरक्षित किया जाता है।

Bipass Doors क्या होता है? | Bipass Doors Meaning in Hindi

Bipass doors वो दरवाजे होते है जो एक दूसरे से सरकते हुए यानि स्लाइड(Slide) करते हुए खोले जाते हैं।


Blankets
क्या होता है? | Blankets
Meaning in Hindi

फाइबर-ग्लास या रॉक-वूल इन्सुलेशन के चौड़े(15 या 23 इंच) रोल को Blankets कहा जाता है इसका काम तापमान को एक जैसा बनाये रखना होता है।

Blocked (door blocking) क्या होता है? | Blocked (door blocking) Meaning in Hindi

पुराने समय में दरवाजे और चौखट के बीच में एक लकड़ी का 4″ का टुकड़ा लगाया जाता था दरवाजो को रोकने के लिए अब इसका इस्तेमाल न के बराबर होता है।

Blocked (rafters) क्या होता है? | Blocked (rafters) meaning in Hindi

लकड़ी की छत डालते समय छत की फ्रेमिंग का एक जरुरी हिस्सा है, जिसमें छत के इन्सुलेशन के लिए एक रुकावट देनी होती है ज्यादातर राफ्टर्स का आकार 2×4 या 2×6 होता है।

Blocking क्या होता है? | Blocking Meaning in Hindi

Blocking लकड़ी के छोटे टुकड़े होते है जो ज्यादातर gypsum board या paneling के पीछे लगाया जाता है जिससे कील या पेंच को कसने के लिए आधार(Support) मिल जाए।

Block Out क्या होता है? | Block Out Meaning in Hindi

Block out ये एक प्रक्रिया है जिससे कंक्रीट को हर जगह फैलने से रोकने के लिए किया जाता है। इससे इस्तेमाल से पाइप जैसी चीजों को गुजरने के लिए रास्ता बनाया जाता है।

Blow Insulation क्या होता है? | Blow Insulation Meaning in Hindi

Blow Insulation एक तरह का फाइबर इंसुलेशन होता है जो दीवारों पे किया जाता है, ताकि तापमान को सामान्य बनाने के साथ साथ बीच में आसानी से ढक जाए। इसका इस्तेमाल भारत में बहुत कम जगहों पे किया जाता है।

अगर आप इसे होते हुए देखना चाहते है तो एक वीडियो है जो अंग्रेजी में है वो देख सकते है,
The Right Way to Insulate Attics with Blown-in Insulation

Blue Print क्या होता है? | Blue Print Meaning in Hindi

Blue Print(s) आमतौर पे नक़्शे को ही कहा जाता है, मगर Blue Print केहने का एक कारण है जो आपको कही नहीं मिलेगा वो हम आपको बताते है।

पहले नक़्शे को प्रिंटर से प्रिंट नहीं किया जाता था उसे प्लॉटर(नक़्शे छापने वाली मशीन) से प्रिंट किया जाता था और क्योकि तब बड़े नक़्शे नहीं प्रिंट कर पाते थे, और प्लॉटर(Plotter) में इस्तेमाल होने वाली स्याही नीली यानि BLUE हुआ करती थी। इसलिए Blue Print शब्द का निर्माण हुआ।

आज भी इसका इस्तेमाल होता है, डिज़ाइन बनाने, योजना बनाने, अनुमान लगाने, और नक़्शे को सरकार से पास करवाने के लिए।

Bond or bonding क्या होता है? | Bond or bonding Meaning in Hindi

Bond or bonding एक तरह की जमानती राशि होती है, जो ठेकेदार के लाइसेंस को सुरक्षित करने के लिए जमा करनी होती है। इसका इस्तेमाल ठेकेदार के विवादित कामो का भुगतान करने के लिए किया जाता है।

Boom क्या होता है? | Boom Meaning in Hindi

Boom एक ट्रक होता है जो भारी सामान को ऊपर और एक जगह लटका के रखता है।

Brick Ledge क्या होता है? | Brick Ledge Meaning in Hindi

कंक्रीट से वजन उठाने के लिए बनाया हुआ एक ऐसा हिस्सा होता है जो ईंट या पत्थर के वजन को उठाने से साथ साथ पायदान का काम भी करता है।
जबकि एक ईंट का किनारा आमतौर पर घर या इमारत की नींव के साथ बनाया जाता है।

Breaker panel क्या होता है? | Breaker panel Meaning in Hindi

ये पुरे घर को बिजली देने के लिए बनाये गए मेन बॉक्स को कहा जाता है जिसका इस्तेमाल से पुरे घर में (प्रत्येक प्लग और स्विच) बिजली को भेजा जाता है और इसके अंदर MCB लगी होती है जिसे हम आम बोलचाल में MCB Box बोलते है।

Brick lintel क्या होता है? | Brick lintel Meaning in Hindi

लिंटल बीम जो खिड़की और दरवाजो के ऊपर बनायीं जाती है उसे अगर हम ईंटो की मदद से बना दे तो उसे Brick Lintel बोला जाता है।

Brick mold क्या होता है? | Brick mold Meaning in Hindi

Brick Mold प्लास्टिक या लकड़ी का एक साँचा होता है जिससे ईंट बनायीं जाती है।


Brick tie
क्या होता है? | Brick tie
Meaning in Hindi

एक छोटी, नालीदार धातु की पट्टी @ 1 T X 6 ″ – 8 ″ दीवार की चादर या स्टड के लिए लंबे समय तक घोंसला. वे लिबास ईंट के ग्राउट मोर्टार संयुक्त में डाले जाते हैं, और लिबास की दीवार को इसके पीछे शीट की दीवार पर रखते हैं.

Brick veneer क्या होता है? | Brick veneer Meaning in Hindi

ये दीवार पे डिज़ाइन बनाने का एक तरीका होता है, जहां दीवार की बाहरी परत पे ईंटों की एक परत लगायी जाती है, जो देखने पे ऐसी लगती है जैसे ईंट के ऊपर कोई प्लास्टर नहीं किया गया है।

Builder’s Risk Insurance क्या होता है? | Builder’s Risk Insurance Meaning in Hindi

ये घर बनाने के दौरान मकान मालिक और उसे बनाने वालो को आग हवा चोरी बिल्डिंग का गिरना जैसी परेशानियों से सुरक्षा के लिए किया गया बीमा होता है, जिसके अंदर नियम और शर्ते होती है जो की जो ठेकेदार या इंजीनियर के साथ साथ किसी भी तरह से होने वाले नुकशान से मकान मालिक की सुरक्षा करता है।

Building codes क्या होता है? | Building codes Meaning in Hindi

ये कुछ मान्यता प्राप्त कोड होते है जिनका इस्तेमाल मानव सुरक्षा और उनके कल्याण को सुनिश्चित करना होता है इसके अंदर डिजाइन, निर्माण, सामग्री, बदलाव जैसी जरुरी बातो का ध्यान रखा जाता है।

Building insurance क्या होता है? | Building insurance Meaning in Hindi

घर के ढांचे की सुरक्षा के लिए एक ख़ास तरह का बीमा होता है, जिसका काम किसी भी तरह से होने वाले नुकशान से बिल्डिंग को बचाना है।

Built-up roof क्या होता है? | Built-up roof Meaning in Hindi

ये तारकोल से बनी एक तरह की चाट होती है जो ज्यादातर 5 परतो से बनी हुई होती है कई बार देखा गया है की इसमें 3 परते भी होती है मगर ज्यादातर 5 परतो का ही इस्तेमाल किया जाता है। आखरी में इसके ऊपर छोटी बजरी यह छोटे छोटे प्लास्टिक के टुकड़ों को चिपका दिया जाता है। ज्यादातर इसका इस्तेमाल गर्मी और पानी से घर को बचाने के लिए किया जाता है।

Bullnose (Drywall) क्या होता है? | Bullnose (Drywall) Meaning in Hindi

Bullnose (Drywall) प्लास्टिक या मेटल से बना हुआ होता है, इसका इस्तेमाल Drywall यानि जिप्सम के बोर्ड से बनी दीवार के कोनों को एक जैसी और अच्छी फिनिश देने के लिए किया जाता है। इससे दीवार के कोने बनाने का काम बहुत तेजी से और आसानी से हो जाता है। ये मार्किट में अलग अलग डिजाइन में आता है कुछ गोलाकार में होते हैं, तो कुछ में कोने बने हुए होते हैं।

Bullnose (Drywall) क्या होता है? | Bullnose (Drywall) Meaning in Hindi

एक तरह का भारत में सबसे ज्यादा चलने वाला कब्जा होता है, जिसका इस्तेमाल दरवाजों और खिड़कियों को लगाने में किया जाता है, इसमें एक साइड दरवाजे के पल्ले में लगाई जाती है, और दूसरी तरफ चौखट में।

Butt Joint क्या होता है? | Butt Joint Meaning in Hindi

Butt Joint जोड़ने का एक तरीका होता है, जिसके अंदर दो अलग-अलग लकड़ियों को आपस में जोड़ दिया जाता है, इसके लिए किसी भी खास तकनीक की जरूरत नहीं पड़ती, बस दो दोनों के आखिरी हिस्सों को आपस में रखकर कील पेज या गोंद की मदद से जोड़ दिया जाता है

Buy Down क्या होता है? | Buy Down Meaning in Hindi

Buy Down एक तरह की सब्सिडी होती है जो कि आमतौर पर बिल्डर या डेवलपर द्वारा मासिक किस्तों को कम करने के लिए दी जाती है।

By Fold Door क्या होता है? | By Fold Door Meaning in Hindi

By Fold Door जय तरह के दरवाजे होते हैं जो दोनों तरफ खोले जा सकते हैं। इसका इस्तेमाल ज्यादातर सार्वजनिक जगहों पर किया जाता है।

By Pass Doors क्या होता है? | By Pass Doors Meaning in Hindi

By Pass Doors एक तरह के दरवाजे होते हैं जो सरका कर खोले जाते हैं। उनका इस्तेमाल कब किया जाता है जब हमारे पास जगह की कमी होती है। इनको आसानी से लगाया और हटाया जा सकता है।

Was this helpful?

3 / 0

पढ़ के कैसा लगा, कमेंट करे

0Shares
error: Content is protected !!