दरवाजे और खिड़की का साइज क्या रखे | Standard Size of Door and Window in Hindi

दरवाजे और खिड़की का साइज कुछ बातो पर निर्भर करता है, आइये जानते है वो बाते क्या है, सबसे पहले हम ये समझते है की दरवाजे और खिड़की बनवाने के लिए संबसे पहले क्या जानना जरुरी है

दरवाजे और खिड़की की चौखट को दो तरीको से बनवाया जा सकता है

  1. दरवाजे और खिड़की दोनों अलग अलग
  2. दरवाजे की चौखट के साथ खिड़की

दरवाजे और खिड़कियों के साइज की जब हम बात करते है, तो हमें एक बात ध्यान रखने वाली होती है, नहीं तो हमें धोखा हो सकता है।

सबसे पहले हम दरवाजे की बात करते है।

दरवाजे का साइज

हमें ये साफ़ पता होना चाहिए जो साइज हमें बताया जा रहा है, वो चौखट के साथ है, या चौखट के बगैर, क्योकि कुछ लोग चौखट के बैगर साइज बोलते है और कुछ लोग चौखट के साथ ऐसा इसलिए होता है, जो दरवाजे और चौखट दोनों बेचते है वो चौखट के साथ बताते है, और जो लोग केवल दरवाजे बेचते है वो चौखट के बैगैर इसलिए ये पूछना और समझना बहुत जरुरी है की साइज कौन सा लिया जा रहा है।

पहले लोग घरो में 6 फुट 6 इंच के दरवाजो लगवाते थे, मगर आजकल लोग कम से कम 7 फुट 6 इंच के दरवाजे लगवाते है क्योकि पहले दरवाजे को 7 फुट रख कर ऊपर रौशनदान की जगह छोड़ देते थे, मगर रौशनदान से होने वाली परेशानियों की वजह से अब रौशनदान का इस्तेमाल न के बराबर होता है।

रौशनदान का इस्तेमाल न करने की कुछ वजह –
1) कोई भी कभी भी रौशनदान से झाँक सकता है
2) हमेशा बंद रखने की वजह से गन्दगी इक्कठा होती है
3) इस्तेमाल करने के लिए ऊपर चढ़ना पड़ता है
4) कमरे में बाहर की आवाज ज्यादा आती है
5) साफ़ सफाई करना बहुत मुश्किल है

इसलिए अगर आपको भी रौशनदान का लालच है तो, बेकार का लालच छोड़िये, दरवाजे की लम्बाई कम से कम 7 फुट 6 इंच रखिये, इसमें आपकी ही भलाई है।

बैडरूम के दरवाजे का साइज

बैडरूम का दरवाजा थोड़ा बड़ा ही होना चाहिए, क्योकि बैडरूम एक ऐसा कमरा होता है जहा हमें बड़े आकार के फर्नीचर BED, Dressing Table, Almirah रखते है और हमें ऐसी जगह रौशनी और हवा भी अच्छी चाहिए होती है ताकि हमे हमारा स्वास्थ्य ठीक रहे तो हमें दरवाजे का साइज बिना चौखट के 3 फुट 3 इंच चौड़ा रखना चाहिए। बाकी कमरों के दरवाजे का साइज आप 3 फुट भी रख सकते है कोई दिक्कत नहीं है।

बाथरूम के दरवाजे का साइज

बाथरूम के दरवाजे थोड़े छोटे ही होने चाहिए, पर इतने नहीं छोटे भी नहीं जिसे हमें बाथरूम में घुसने में दिक्कत होने लगे और इतने बड़े भी नहीं होने चाहिए की दरवाजा खोलते ही अंदर का सब दिखने लगे तो हमारे हिसाब एक अगर आप बाथरूम में दरवाजे का साइज बिना चौखट के 2’6″ चौड़ा रखना चाहिए।

मुख्य दरवाजा (Main Door) के दरवाजे का साइज

घर के अंदर आने का एकमात्र दरवाजा होता है, इसलिए इसका बड़ा होना बहुत जरुरी है, क्योकि जो भी सामान या फर्नीचर आप घर के लिए ले कर आएंगे वो इसी दरवाजे से होकर निकलेगा इसलिए कम से कम 3 फुट 6 इंच चौड़ा होना चाहिए।

बड़े घरो में कम से कम 4 फुट का मेन दरवाजा तो होना ही चाहिए।

**मुख्य दरवाजा (Main Door) और एंट्री गेट (Entry Gate) दोनों अलग अलग होते है, मुख्य दरवाजा (Main Door) वो दरवाजा होता है जिससे घर के अंदर घुसा जाता है, और एंट्री गेट (Entry Gate) वो होता है जिससे प्लाट में घुसा जाता है और उसके बाद घर में घुसने के लिए मुख्य दरवाजा (Main Door) से होकर जाना पड़ता है। जो ज्यादातर जगह पर एंट्री गेट (Entry Gate) लोहे या स्टील का बनांये जाते है।

रसोई(Kitchen) के दरवाजे का साइज

अब तो लोग रसोई में दरवाजे लगवाना पसंद नहीं करते है, मगर फिर भी अगर आप उसमे दरवाजा लगवाना ही चाहते है, तो आपको दरवाजा थोड़ा बड़ा ही लगाना चाहिए इसके दो कारण है।
1) रसोई का दरवाजा अगर आप छोटा रखेंगे तो रसोई में जाने से आपको बदबू आने की सम्भावना बढ़ जाती है।
2) और ये ध्यान रखना होता है, की रसोई में फ्रीज़ जैसी बड़ी चीज़ भी आसानी से डाला या निकला जा सके।
इसलिए आपको रसोई के दरवाजे का साइज कम से कम 3 फुट तो रखना ही चाहिए।

नौकर के कमरा / स्टोर के दरवाजे का साइज

अगर आपके घर में नौकर के लिए कमरा या स्टोर बनवाना चाहते है तो उस कमरे के दरवाजे का साइज 2 फुट 3 इंच या 2 फुट 6 इंच चौड़ा रख सकते है, इससे छोटा करना बेवकूफी हो जाएगी क्योकि उस कमरे में सामान डालने या निकलने में दिक्कत होगी।

स्लाइडिंग दरवाजे (Sliding Door) का साइज

स्लाइडिंग दरवाजे (Sliding Door) मार्किट में दो तरह के मिलते है।

  • 2 फुट 6 इंच चौड़ा जिसके ऊपर नीचे चैनल लगे होते है जो की 5 फुट लम्बे होते है।
  • 5 फुट चौड़ा जिसके चारो तरफ चैनल होते है और ये चैनल इस दरवाजे के लिए चौखट का काम करते है।

मगर स्लाइडिंग दरवाजे (Sliding Door) हम अपने हिसाब से भी बनवा सकते है मगर आप चाहे जो कर ले जगह ये 5 फुट लेगा ही चाहे आप 2 फुट 6 इंच चौड़ी जगह छोड़ ऊपर लगवा ले या फिर 5 फुट चौड़ी जगह छोड़ दे ये आपकी जरुरत के ऊपर निर्भर करता है।

खिड़कियों का साइज

खिड़कियों का साइज इसलिए मायने रखता है, उससे न केवल हमें प्राकृतिक हवा और रौशनी मिलती है, बल्कि उससे घर के अंदर बनी गर्मी बाहर निकल जाती है, जिससे हम स्वस्थ रहते है, इसलिए खिड़की के साइज को नजरअंदाज नहीं करना चाहिए। और वैसे भी आजकल बड़ी खिड़कियों का चलन है, चलिए अब खिड़कियों के साइज की बात कर आते है।

बैडरूम की खिड़की का साइज

बैडरूम वो जगह, जहा आप चैन की नींद आने की उम्मीद रखते है, इसलिए बैडरूम की खिड़की का साइज हमेशा बड़ा ही होना चाहिए मगर कई इलाके ऐसे भी है जहा बड़ी खिड़किया होने की वजह से चोरी भी हो जाती है, तो खिड़कियों में ग्रिल (Grill) लगाना न भूले चाहे वो लोहे की हो या स्टील की खैर हम बैडरूम की खिड़की के साइज पे आते है।

आप बैडरूम में आप चार साइज में से किसी भी साइज का चुनाव कर सकते है। ये साइज आजकल चलन में है।
1) 4’0″ x 4’6″
2) 5’0″ x 4’6″
3) 6’0″ x 4’6″
4) 7’0″ x 4’6″

लिविंगरूम(Living Room) की खिड़की का साइज

लिविंगरूम(Living Room) वो जगह होती है जहा आप फॅमिली के साथ ज्यादा से ज्यादा समय बिताते है और यही सब ज्यादातर इक्कठे होते है, इसलिए आप यहाँ की खिडकी को भी जितना बड़ा हो सके उतना बड़ा ही रखिये।

1) 4’0″ x 4’6″
2) 5’0″ x 4’6″
3) 6’0″ x 4’6″
4) 7’0″ x 4’6″

किचन की खिड़की का साइज

किचन में अक्सर सिलिंडर (Cylinder) रखा रहता है और तरह तरह की महक वह पैदा होती है और प्राकृतिक हवा और रौशनी न मिलने की वजह से कॉकरोज और अन्य तरह के कीड़े पनपते है, इसलिए अपने रसोई में चिमनी जरूर लगवाए अगर बजट कम है तो एक्सॉस्ट फैन (Exaust Fan) जरूर लगवाए और खिड़की तो जरुरी है ही।

किचन की खिड़की का साइज आप 3’0″x3’6″ से लेकर 4’0″x3’6″ तक रख सकते है।

बाथरूम की खिड़की का साइज

बाथरूम की खिड़की, छोटी होनी चाहिए और साथ में बाथरूम में एक्सॉस्ट फैन (Exaust Fan) जरूर लगवाए
आप अपने बाथरूम में जरुरत के हिसाब से इनमे से किसी भी साइज की खिड़की लगवा सकते है।
1) 2’0″ x 1’0″
2) 2’0″ x 2’0″
3) 3’0″ x 2’0″

एक जरुरी बात

दरवाजे और खिड़कियों का साइज निकलते समय इन तीन बातो का ध्यान रखा जाता है, सिल्ल (Sill), फ्लोर लेवल (Floor Level), और लिंटल लेवल (Lintel Level) अगर आपको इनके बारे में नहीं पता तो आप कमेटं करे हम आपकी सहयता के लिए ही है।

इससे जुडी हमारी और पोस्ट भी पढ़ सकते है
चौखट के लिए लकड़ी का चुनाव
लकड़ी की चौखट | Wooden Door Frame
कितने तरह की चौखट होती है
जापानी चौखट (Japani Door Frame)

अगर हमारी बाते और जानकारी आपको अच्छी लगी हो तो हमारी पोस्ट को शेयर करे लोगो के हमारे बारे में बताये और हमें लिखे करे यही हमारा मेहनताना है। धन्यवाद आपका दिन शुभ हो।

Wooden चौखट एक रूम के लिए अंदर से कितनी चौड़ी और कितनी लम्बी होने चाहिए

ये सवाल बहुत ज्यादा लोग पूछते है,
अगर देखा जाए तो ये एक अधूरा सवाल है क्योकि,
क्योकि बिना ये जाने की आप उस कमरे का इस्तेमाल क्या करना चाहते है,
सही से ये नहीं बता सकता की चौखट की कितनी लम्बी और कितनी चौड़ी होनी चाहिए फिर भी हम आपको आजकल की जरूरतों के हिसाब से इस्तेमाल होने वाले wooden चौखट साइज के बारे में बताते है।
इस बताये गए साइज(Size) में आपको चौखट का साइज(Size) घटा कर बताया गया है।
————————————————————————————
मुख्य दरवाजा (Main Door) के दरवाजे का साइज – 3’6″ X 7′ या 4′ X 7′
बैडरूम के दरवाजे का साइज – 3′ X 7′ या 3’3″ X 7′
बाथरूम के दरवाजे का साइज – 2’6″ X 7′ या 2’9″ X 7′
रसोई(Kitchen) के दरवाजे का साइज – 3’6″ X 7 या 4′ X 7′
नौकर के कमरा / स्टोर के दरवाजे का साइज – 2’6″ X 7′ या 2’9″ X 7′

अगर आपको इस दरवाजो और खिड़कियों के बारे में अच्छे से या ज्यादा जानना चाहते है तो हमारी पोस्ट को ध्यान से पढ़े।

Was this helpful?

17 / 2

पढ़ के कैसा लगा, कमेंट करे

0Shares
error: Content is protected !!