शटरिंग का इस्तेमाल हम छत की ढलाई ( Slab Casting) में करते है इसके ऊपर पूरी छत का वजन टिका हुआ होता है, इसलिए शटरिंग का मजबूत होना बहुत जरुरी होता है,
इसको लगाना और इसको छत ढलने के बाद हटाना होता है इसके लिए हम शटरिंग के लिए उसी सामान का इस्तेमाल करते है जो मजबूत हो और हालत हो और जिसमे आसानी से बदलाव किये जा सके।
इसीलिए सबसे ज्यादा प्लाईवुड की शटरिंग का इस्तेमाल किया जाता है।
कितने तरह की शटरिंग(Shuttering) होती है
लकड़ी के फट्टे(Timber Shuttering)
इसका इस्तेमाल आज भी पैसो से पिछड़े इलाको में किया जाता है। मगर अब वह भी इसका इस्तेमाल गिने चुने लोग ही करते है। ये लकड़ी के फट्टे एक से डेढ़ इंच मोठे होते है और तीन से पांच फ़ीट तक लम्बे होते है जैसी जरुरत वैसा इनको चुन लिया जाता है ये सस्ता तो पड़ता है मगर इससे लेंटर डालने में फिनिशिंग नहीं आती है। जिसकी वजह से इसका इस्तेमाल कम कर दिया गया है। बस इसका इस्तेमाल वो लोग ही करते है, जिनके पास पैसे की बहुत ज्यादा कमी है।
प्लाइवुड शटरिंग(Plywood Shuttering)
प्लाईवुड शटरिंग का इस्तेमाल सबसे ज्यादा किया जाता है, क्योकि इसे लगाने से फिनिशिंग भी बढ़िया आती है, और इसे लगाना भी आसान होता है। और ये लकड़ी के फट्टों से थोड़ी महंगी होती है। लकड़ी के फट्टे और प्लाइवुड शटरिंग के रेट में थोड़ा फर्क तो मगर प्लाईवुड शटरिंग की फिनिश लकड़ी के फट्टे से बहुत ज्यादा अच्छी होती है। इसलिए प्लाईवुड शटरिंग का इस्तेमाल करे। प्लाईवुड इन प्लाईवुड की शटरिंग की मोटाई 12 mm होती है। इसका साइज आमतौर पे 8 फ़ीट x 4 फ़ीट होती है। इसे जरुरत के हिसाब से काटा भी जा सकता है। कुछ शटरिंग करने वाले 10 mm की प्लाई का इस्तेमाल करते है, मगर ऐसा करना ठीक नहीं होता क्योकि जब उसपे कंक्रीट का वजन पड़ता है तो वो लचक जाती है जिससे ढलाई के बाद छत के अंदर घुमाव दिखता है। इसलिए अगर आपके शटरिंग वाला 10 mm की प्लाई का कर रहा है तो उसे रोके और उसकी जगह पे 12 mm की प्लाई मंगवाए।
स्टील प्लेट(Steel Frame Shuttering)
ये लोहे की बनी हुई प्लेट होती है, इसके कई साइज हो सकते है, क्योकि इसे बनवाने वाले लोग जरुरत के हिसाब से इसे बनवाते है। लेकिन ज्यादातर 4 फुट x 3 फुट, 4 फुट x 2 फुट, 3 फुट x 3 फुट, 3 फुट x 2 फुट जैसे साइज में मिलते है। स्टील प्लेट बहुत टिकाऊ होती हैं, इसीलिए इसका इस्तेमाल बड़े घर बनाते वक़्त किया जाता है।
हर तरह की शटरिंग को रोकने के लिए बल्ली या स्काफोल्डिंग का इस्तेमाल किया जाता है। मगर ज़्यदातर लोग बल्ली का ही इस्तेमाल करते है क्योकि जरूरत पड़ने पर, इसे आसानी से कटा भी जा सकता है।
ऐसा बिलकुल नहीं है की तीन तरह की शटरिंग ही होती है, और भी कई तरह की शटरिंग का इस्तेमाल किया जाता है जिसको Site की जरूरतों को ध्यान रख के इस्तेमाल किया जाता है जैसे एल्युमिनियम शटरिंग, प्लास्टिक शटरिंग, फैब्रिक शटरिंग। इसका इस्तेमाल कुछ चीजों को ध्यान रख के किया जाता है, जैसे कितने दिन के लिए शटरिंग चाहिए, बजट कितना है, और किस तरह की फिनिशिंग चाहिए।
शटरिंग करने में इस्तेमाल होने वाले औजार
धागा (Line Thread)
इसका इस्तेमाल सिधाई देखने के लिए किया जाता है। इसे एक कोने से दूसरे कोने पे लगा दिया जाता है और अगर बीच मे कोई भी प्लाई आगे या पीछे है वो अलग से दिख जाती है।
साहुल(Plumb Bob)
इसका इस्तेमाल करने का इसलिए जरुरी है, क्योकि ये समतल सतह(Spirit Level) को दिखता है, जिसकी वजह से आपको ये आसानी से पता चल जाता है की ढलान कहा पे दी गयी है या नहीं दी गयी है।
हथौड़ा (Hammer)
इसका इस्तेमाल कील को ठोकने और चीज़ो को फ़साने ले लिए किया जाता है।
नापने वाली टेप (Mesuring Tape)
इसका इस्तेमाल लम्बाई और चौड़ाई को नापने के लिए किया जाता है।
गुनिया (Right Angle Tool)
इसका इस्तेमाल समकोण(Right Angle) देखने के लिए करते है।
कवर ब्लॉक्स (Cover Block)
ये सबसे जरुरी चीज है जिसके बारे में आपको जानना चाहिए।
कवर ब्लॉक का इस्तेमाल सरियो के जाल और शटरिंग के बीच दुरी बनाना होता है। इसके इस्तेमाल करने से आप लोहे के सरियों को लम्बे समय तक मौसम एवं जंग से बचा सकते है। मार्बल या ईट के टुकडे काम में लिये जाते है जोकि कंकरीट की क्वालिटी को खराब करते है।
कवर ब्लॉक का इस्तेमाल सरियो के जाल और शटरिंग के बीच दुरी बनाना होता है। कवर ब्लॉक की वजह से लोहे का सरिया लेंटर के अंदर चला जाता है और इससे आप सरियों को लम्बे समय तक मौसम एवं जंग से बचा सकते है।
कवर ब्लॉक का इस्तेमाल सरियो के जाल और शटरिंग के बीच दुरी बनाना होता है। इसके इस्तेमाल करने से आप लोहे के सरियों को लम्बे समय तक मौसम एवं जंग से बचा सकते है। मार्बल या ईट के टुकडे काम में लिये जाते है जोकि कंकरीट की क्वालिटी को खराब करते है।
Was this helpful?
15 / 2
Good 👍