बीम बनाने का तरीका

बीम बनाने के तरीके से पहले हम ये जानते है की बीम कहते किसे है

बीम सीमेंट, रोड़ी और लोहे के सरियो से बनाये जानने वाला ढांचा है, जिसको ज्यादा मजबूती और वजन उठाने के लिए बनाया जाता है। बीम कितने मोटी बनानी चाहिए और सरिया कितना मोटा होना चाहिए।

ये सब जिस जगह बीम का इस्तेमाल किया जा रहा है, उसकी जरुरत के हिसाब से देखा जाता है।

इसके लिए आपको या तो सिविल कांट्रेक्टर या सिविल इंजीनियर से संपर्क करना पड़ेगा।

कई बार इसे लोग बीम बनाने का तरीका अनुभव के आधार पे बना देते है। बहुत पहले जब कच्चे घर होते थे, तो लोग घर में लकड़ी की बीम डालते थे। उसके बाद जब घर पक्के बनने लगे और पक्की छत की जरुरत पड़ने लगी तो लोग लोहे से बनी बीम का इस्तेमाल करने लगे जिसे छत के बढे हुए वजन को उठाने में दिक्कत न हो लोहे की बीम को स्टील बीम भी कहते है।

इनका साइज 20 फ़ीट लम्बा होता था, और लोग अपने हिसाब से उसे कटवा लेते थे। ये कई तरह के आकार में मिलती है, आज भी इनका उपयोग घर को सस्ता बनाने के लिए किया जाता था। वैसे तो इनके कई आकार थे, पर सबसे ज्यादा इस्तेमाल होने वाला कुछ ही है।

स्टील बीम के आकार (Shape of Steel Beam)

जैसे जैसे समय बदल रहा है वैसे वैसे बीम बनाने का तरीका में भी बदलाव हो रहे है


बीम का इस्तेमाल और फायदे

बीम बनाने का इस्तेमाल हम कई जगह करते है। और इसके कई इस्तेमाल और फायदे होते है जैसे

  • घर के फउंडेशन में
  • नीव बनाने के बाद प्लिंथ बीम(Pilnth Beam)
  • खिड़की दरवाजो की चौखट लगाने के बाद लिंटल बीम (Lintel Beam) या लिंटल (Lintel) डाली जाती है और फिर Linter के ऊपर लेंटर (Slab) डाला जाता है

घर के फउंडेशन में – कई लोग होते है, जिनको कई मंजिल तक अपने घर को बनाना होता है, तो उन्हें फाउंडेशन को बहुत मजबूत बनाना पड़ता है। क्योकि जितनी बड़ी और ऊँची बिल्डिंग उतना ही ज्यादा उसका वजन तो घर की स्थिरता को बनाये रखने, भूकंप से बचने, और घर बनने के बाद दीवारों में पड़ने वाली दरारों से बचने के लिए फाउंडेशन को मजबूत बनाया जाता है।

हलाकि छोटे घरो में या एक दो मंजिल के घरो में बहुत ज्यादा मजबूत फाउंडेशन की जरुरत नहीं पड़ती है, उसमे हाफ फाउंडेशन (Partial Foundation) से भी काम चल जाता है। अगर आपके घर के नीचे की मिट्टी बहुत ज्यादा मुलायम, गीली या भंगुर ना हो तो उसके बाद घर की नीव डाली जाती है।

जब घर की नीव डाल दी जाती है उसके बाद पिलन्थ बीम (Pilnth Beam) डाली जाती है जो पुरे घर का वजन को एक सामान रूप से धरती पे फैला देता है।

जिससे की नीव कमजोर नहीं पड़ती है और पूरी बिल्डिंग सेफ हो जाती है, पिलन्थ बीम (Pilnth Beam) के और भी फायदे है जैसे :-

  • पिलन्थ बीम (Pilnth Beam) के डालने के बाद सीलन नहीं आती है ये सीलन रोकने का काम करता है
  • बाद में ये दीवारो का वजन एक सामान फैला देता है जिससे घर किसी एक दिशा में नहीं झुकता है
    ये आपकी फर्श के लिए एक अच्छा आधार बना देता है जिसके बाद से फर्श घर में मजबूती से पकड़ बना लेती है।

पिलन्थ बीम (Pilnth Beam) डालने का तरीका जानने के लिए आप हमारी पोस्ट को पढ़ सकते है।
प्लिंथ बीम(Plinth Beam) कैसे डालते है।


लिंटल बीम (Lintel Beam) या लिंटल (Lintel)

पहले ये समझते है इसकी जरुरत क्यों होती है।
घर बनाते समय घर में दरवाजो और खिड़कियों के लिए चौखट लगाई जाती है और वो चौखट कई तरह से बनाई जाती है। कोई भी चौखट इतनी मजबूत नहीं होती जो उसके ऊपर पद रहे वजन को झेल जाए वो मुड़ जाएगी या टूट जाएगी इसलिए हमें बीम बनाने का तरीका समझना चाहिए।
इस वजह से हमें Lintel beam या Lintel की जरुरत पड़ती है जिसकी वजह से खिड़की और दरवाजो की चौखटों पे भी वजन नहीं आता है।


Lintel beam या Lintel दोनों अलग अगल बात है

बहुत सारे लोग इस उलझन में रहते है की Lintel beam या Lintel दोनों एक बात है

मगर ऐसा है नहीं क्योकि दोनों बीम बनाने का तरीका में बहुत फर्क है

लिंटल बीम (Lintel beam) – खिड़की और दरवाजो के साथ साथ पुरे घर को मजबूती देता है इसे घर के सारी दीवारों, खिड़की और दरवाजो की चौखटों पे एक साथ बहुत ही मजबूती से डाला जाता है जिससे कभी भी ईमारत में दरार नहीं आती है और खिड़की और दरवाजो की चौखटों पे भी वजन नहीं आता है।

लिंटल (Lintel) – कुछ लोग पैसे को बचने या पैसे की कमी होने की वजह से केवल दरवाजो और खिड़कियों की चौखट के ऊपर बीम डाल देते है ऐसा करके वो खिड़की और दरवाजो की चौखटों पे तो वजन डालने से उसको बचा लेते है मगर वो घर की दीवारों को आपस में बांध कर नहीं रख पते है जिससे उनके घर की दीवारो पे कुछ सालो के बाद दरारे आ सकती है वैसे तो ये बीम बनाने का तरीका नहीं है मगर अगर पैसो की कमी की वजह से आपको ऐसा करना पड़ रहा है तो कर सकते है।

हमारी पोस्ट को पढ़ने के लिए धन्यवाद !!!
आप घर बनाने से लेकर घर सजाने तक के बारे में कुछ भी पूछना चाहते है तो आप हमें कमेंट करे
हम आपके हर सवाल का जवाब देने के लिए जिम्मेदार है।
अगर आप हमें किसी तरह की कोई जानकारी देना चाहते है तो हम आपका स्वागत करते है

Ghar Banana Sikhe

Was this helpful?

16 / 0

पढ़ के कैसा लगा, कमेंट करे

0Shares
error: Content is protected !!