नकली सरिया कैसे पहचाने | असली सरिये की पहचान

नकली सरिया कैसे पहचाने और असली सरिये की पहचान

ऐसी बहुत सारी नामी कम्पनिया है जिनके नाम पे मार्किट में नकली सरिया की भरमार है, ये कबाड़े के लोहे से बनाये जाते है और जो दिक्कत की बात है वो ये है की इसका कोई मापदंड नहीं होता है और मापदंड ना होने के बावजूद ये मार्किट में उसी रेट पे सरिया बेचते है जिस रेट पे नामी कम्पनिया बेचती है जिसकी वजह से लोग धोखा खा जाते है।

ऐसी कुछ नामी कंपनी भी है जो कबाड़े के लोहे से सरिया बनती है, मगर उनके मापदंड होते है, वो भारत सरकार के नियमो के हिसाब से अपने सरिया में और भी धातु मिलते है कार्बन की मात्रा एक दम सही हो जाती है जिससे सरिया मजबूत और विश्वसनीय बन जाता है मगर कुछ लोग सरकारी नियमो को ना मानते हुए लोगो की जिंदगी भर की कमाई भी ख़राब करते है और उनकी जान भी जोखिम में डाल देते है।

ऐसी बहुत सारी खबरे अखबारों में निकलती ही रहती है, अगर आप अखबार पढ़ते है तो आपने पढ़ा ही होगा, अगर नहीं पढ़ा तो थोड़ी खबरे हम आपको पढ़वा देते है।

भास्कर में छपी ये न्यूज़ आप पढ़ सकते है

और अगर आप वीडियो देखना चाहते है तो ABP न्यूज़ की वीडियो भी आप देख सकते है

TMT सरिया क्या है?

टीएमटी सरिया स्टील के छड़ होते हैं जो एक विशेष प्रक्रिया “Thermo Mechanical Treatment” से बनाया जाता है। टीएमटी सरिया 8 mm से लेकर 32 mm तक के आकार में मिलते हैं।

ज्यादा जानने के लिए आप हमारी पोस्ट “लोहे का सरिया, कितने तरह के होते है” पढ़ सकते है।

अच्छे TMT सरिया की पहचान ?

ये लचीला होता है इसमें कार्बन एक दम सही मात्रा में होता है, जबकि लोकल सरिया जल्दी से नहीं मुड़ता है क्योंकि इसमें कार्बन की मात्रा ज्यादा होती है।

अब ये बात पढ़ के कई लोग सोचने लग जाते है की वही सरिया ठीक होगा जो मुड़ता है ऐसा नहीं है अगर हम अच्छे सरिया पे वजन देंगे तो वो मुड़ेगा और नकली सरिये को मोड़ने पर वो टूट जायेगा।

How Duplicate TMT Crack
How Duplicate TMT Crack

असली टीएमटी सरिया में जल्दी जंग भी नहीं लगता है और अच्छे सरिया की मोटाई हमेशा एक जैसी होती है।

नकली सरियो की पहचान?

नकली सरिये की पहचान करना थोड़ा मुश्किल होता है मगर ना मुमकिन नहीं होता है। मुश्किल इसलिए होता है क्योकि नकली सरिया बनाने वाला हूबहू असली की तरह बनाने की कोशिश करता है मगर चोर कितना भी समझदार क्यों न हो पकड़ा ही जाता है।

कुछ तरीके होते है नकली सरिया पहचाने के

वजन से पता करे असली नकली सरिये का (Weight Test)

अगर आप किसी भी नामी कंपनी का सरिया लेते है तो उसका वजन एक जैसा ही होता है और वो देखने में मोटा पतला नहीं होता है।

नीचे दिए हुए चार्ट से आप नकली सरिये की पहचान आसानी से कर सकते है। चलिए समझते है कैसे।

सरिये का साइज 1 मीटर सरिये का वजन1 पीस सरिये का वजन1 बंडल सरिये का वजन
8 MM 0.395 Kg4.74 Kg47.4 Kg
10 MM 0.617 Kg7.407 Kg51.85 Kg
12 MM0.889 Kg10.667 Kg53.34 Kg
16 MM1.580 Kg18.96 Kg56.889 Kg
sariye ka wajan

ये कुछ नामी कंपनियों के हिसाब से वजन होता है। और अगर आपके सरिये का वजन भी इसके हिसाब से आता है तो डरने की कोई बात नहीं है सरिया इस्तेमाल किया जा सकता है।

और अगर ये चार्ट आपको समझ नहीं आता है, तो भी कोई बात नहीं इसका एक दूसरा तरीका भी है। जिसमे आपको चार्ट की जरुरत नहीं पड़ेगी।

अगर आप सरिया खरीदने वाले है तो

सबसे पहले आप दुकानदार से पता कर ले के वो जो सरिया आपको दे रहा है वो कितने वजन का है, फिर आप जिस कंपनी का सरिया ले रहे है उस कंपनी में फ़ोन करके उसके बताये वजन की जांच कर ले कही वो गलत वजन का सरिया तो नहीं दे रहा।

अगर आप सरिया खरीद चुके है तो

और अगर आपके पास सरिया पहुंच चूका है, तो भी नकली सरिया पता कर सकते है उसके लिए आपको

  • सबसे पहले आपको 1 मीटर सरिया कटवाना है फिर उसका वजन करवाना है।
  • जो भी वजन आये उसे एक कागज पे लिख ले
  • फिर आपको एक गणित का एक सूत्र लगाना पड़ेगा जिससे आपको पता लग जायेगा की सरिये का वजन ठीक है या नहीं
  • वो सूत्र है। (D²)L/162.2 इसमें दो चीज़े है जो आपको समझनी है D और L
  • D – सरिये की मोटाई MM में और L – लम्बाई मीटर में, इसीलिए आपसे 1 मीटर सरिया कटवाया था। ताकि आपको आसानी हो।
  • और इस समीकरण को हल करके जो उत्तर आएगा वो 1 मीटर सरिये के वजन के जितना होना चाहिए।

उदाहरण के लिए

अगर आपका सरिया 10MM का है तो, इस सूत्र को कैसे लगाना है। D की जगह 10 लिखना है और L की जगह 1 और बस कर दीजिये गुणा भाग आसान है

(10)²x1/162.2

(10 x 10) x 1 को हल करने के बाद जो उत्तर आएगा उसे भाग करना है 162.2 से

= 0.61522811344 ये हमारा उत्तर आया

अब इसे हम 0.615 ही गिनेंगे और ये किलो(kg) में है तो जो सरिया हमने कटवाया था और वजन करवाया था उसका वजन 0.615 इसके आसपास होना चाहिए ज्यादा फर्क नहीं होना चाहिए और अगर आपके पास चार्ट है तो उसमे से चेक कर ले

बेंड टेस्ट(Bend Test)

बेंड टेस्ट करने के लिए हमें एक मशीन की जरुरत पड़ती है जिसको हम Bar Bender, Mendrel या Rebar Bending Mendrel कहते है।

इसके अंदर अलग अलग सरियो को मोड़ने के लिए अलग अलग डाया(Dia) लगाए जाते है जैसे

8MM सरिये को मोड़ने के लिए 64MM का डाया(Dia) लगाया जाता है।
10MM के सरिये को मोड़ने के लिए 80MM का डाया(Dia) लगाया जाता है।
12MM के सरिये को मोड़ने के लिए 96MM का डाया(Dia) लगाया जाता है।
16MM के सरिये को मोड़ने के लिए 128MM का डाया(Dia) लगाया जाता है।
20MM के सरिये को मोड़ने के लिए 160MM का डाया(Dia) लगाया जाता है।
25MM के सरिये को मोड़ने के लिए 200MM का डाया(Dia) लगाया जाता है।
इसकी मदद से आप सरिये को 180° पे मोड़ दे अगर सरिये में दरार आ जाये या चटक जाये तो सरिया नकली है

रिबॉन्डिंग टेस्ट (Rebending Test)

अगर आपके पास सरिया मोड़ने वाली मशीन नहीं हो तो आप इसे बिना मशीन के भी कर सकते है बस आपको सरिया मोड़ने का तरीका सीखना पड़ेगा

  • सरिये का टुकड़ा ले ले
  • उसे 135° पे मोड़ दे
  • फिर उसे 100° पानी में 30 मिनट तक उबाल ले
  • फिर उसे 5 मिनट ठंडा करे
  • फिर उसे 157.5° पे फिर से मोड
  • अगर उसमे दरार या चटकता है तो सरिया अच्छी क्वालिटी का नहीं है।
How to do Rebending Test
How to do Rebending Test

रंग से पहचाने (Colour Test)

आपको लगता होगा की आप हम रंग से कैसे पहचानेगे, कोई नहीं नीचे हमने तीन फोटो लगाई है। उसमे से किस रंग का सरिया आप अपने निर्माण के लिए इस्तेमाल करेंगे।

Colour of TMT Bar
Colour of TMT Bar

ऊपर लगी हुए तीनो फोटो कैमरे से खींची हुई है, पहले वाली फोटो सरिये का रंग देखिये और इस रंग का सरिया अगर आप खरीदते है तो

दूसरी तरह के सरिये की फोटो में सरिया असली भी हो सकता है और नकली भी, क्योकि नकली सरियो में असली सरियो से जल्दी जंग लग जाता है।

तीसरी फोटो में जो फोटो है, उस तरह के सरिये को अपने निर्माण के लिए इस्तेमाल करने से बचे।

टेस्ट सर्टिफिकेट(Test Certificate)

टेस्ट सर्टिफिकेट(Test Certificate) को आप दुकानदार से मांग सकते है, और ये आपका हक़ है, स्टील टेस्ट सर्टिफिकेट (Steel Test Certificate) मांगे उससे आपको ये पता लग जायेगा की उनके सरिये में कितनी ताकत है।

असली सरिया खरीदने का तरीका

  • सबसे पहले ये पता करे, आपको कितने मोटे (MM) और कितने मात्रा (Quantity) में सरिया की जरुरत है।
  • जरुरत पक्की होने पर, कुछ कंपनी का नाम लिखे (कम से कम तीन कंपनी) जिनका सरिया आप खरीदना चाहते है।
  • फिर तीनो कंपनियों के कस्टमर केयर नंबर को गूगल(Google) पे ढूंढे और कंपनियों से ही पता करे, की आपके आसपास उनका सरिया किस दुकान पे बिकता है।
  • उनके बताने के बाद आप उस कंपनी से उनका स्टील टेस्ट सर्टिफिकेट (Steel Test Certificate) मांगे उससे आपको ये पता लग जायेगा की उनके सरिये में कितनी ताकत है, डरिये मत वो आपको गलत या फर्जी स्टील टेस्ट सर्टिफिकेट नहीं दे सकते है।
  • अगर आपने ऐसा कर लिया, तो यकीं मानिये आप अच्छा सरिया खरीद लेंगे हम यहाँ किसी कंपनी का नाम नहीं बता सकते क्योकि आपमें से ही कुछ लोग ये कह देंगे की हमने कंपनी से पैसे लिए है उसके प्रचार के लिए।
  • जबकि ऐसा बिलकुल नहीं है, यहाँ हम आपकी मदद करने के लिए है, ना की केवल अपने फायदे के लिए।
  • सरिया खरीदने के बाद रसीद लेना सबसे जरुरी है उसे न भूले।

अगर आपने सरिया पहले ही खरीद लिया है, तो भी कुछ तरीके है पता लगाने के की, आपने असली और अच्छा सरिया खरीदा है, या नकली और घटिया। उन तरीको को जानने के लिए आप कमेंट करे। अगर आप लोगो के कमेंट आएंगे तो हम आपको पक्का बताएंगे। कैसे करे पहचान असली और नकली सरिये की।

खराब सरिया बनाने वाली कंपनी की शिकायत कहां करें?

सबसे पहले पुलिस को बुलाये, और दुकानदार को पकड़वाए, और आप राष्ट्रीय उपभोक्ता हेल्पलाइन पे 1800114000 फ़ोन कर सकते है, उसके बाद आप कंज्यूमर कोर्ट में केस कर सकते है, केस थोड़े लम्बे तो जरूर चलते है, मगर आपके जीतने के बाद, आपको कंपनी से हर चीज का भुगतान मिलेगा, यहाँ तक की आपके समय का भी।

सरिये से जुड़े कुछ सवाल और उनके जवाब

सरिया कितने तरह के होते हैं?

TMT सरिया 4 तरह के होते है
– Fe 415
– Fe 500
– Fe 550
– Fe 600

Fe 415 का इस्तेमाल : छोटे निर्माण में, RCC का ढांचा बनाने के लिए Fe 415 का इस्तेमाल किया जाता है। और ये इसके लिए सही भी होता है, क्योंकि इसे मोड़ने के लिए मशीन की जरुरत नहीं पड़ती है।
Fe 500 का इस्तेमाल : इसका इस्तेमाल बहु-मंजिला इमारतों को बनाने के लिए किया जाता है।
Fe 550 का इस्तेमाल : ज्यादा टेन्साईल ताकत की वजह से, इसका उपयोग बड़े पैमाने के परियोजनाओं, जैसे- ब्रिज, डैम को बनाने के लिए किया जाता हैं।
Fe 600 का इस्तेमाल : यह सबसे मजबूत टीएमटी ग्रेडों में से एक है और इसका इस्तेमाल  एक्सप्रेसवे, मेट्रो प्रोजेक्ट जैसी जगह पे किया जाता है
दा जानने के लिए आप हमारी पोस्ट “लोहे का सरिया, कितने तरह के होते है” पढ़ सकते है।

सरिये पर लिखे D का क्या मतलब होता है ?- Ductile

सरिये की भाषा में D से डकटाइल(Ductile) होता है और इसे हिंदी में तन्यता कहते है यानि मुड़ने की क्षमता यानि इसे मोड़ने पे ये चटकेगा नहीं। और इस गुण की वजह से ये आपके निर्माण को भूकंपरोधी बनता है।

सरिये पर लिखे SD का क्या मतलब होता है ?

सरिये की भाषा में SD से सुपर डकटाइल(Super Ductile) होता है, इसमें D से ज्यादा ताकत होती है।

सरिये पर लिखे SD+ का क्या मतलब होता है ?SD+ – Super Ductile Pluse

सरिये की भाषा में SD+ से सुपर डकटाइल प्लस(Super Ductile Plus) होता है, इसमें SD से ज्यादा ताकत होती है।

Was this helpful?

18 / 1

पढ़ के कैसा लगा, कमेंट करे

0Shares
error: Content is protected !!