Wall Molding क्या होती है| Wall Trim क्या होती है| French Wall क्या होती है

Wall Molding, Wall Trim या French Wall क्या होती है

वाल मोल्डिंग(Wall Molding), वाल ट्रिम(Wall Trim) और फ्रेंच वाल (French Wall) ये तीनो ही एक ही तरीके के तीन नाम है, मगर आपको ये जरूर बता देते है कि, इनमे बहुत थोड़ा फर्क जरूर होता है, जिसको ना जानने से कोई ख़ास फर्क नहीं पड़ता है।

फिर भी हम थोड़ा सा बता ही देते है ताकि आपको भी थोड़ा समझने में आसानी हो

वाल मोल्डिंग (Wall Molding) – इस शब्द का इस्तेमाल आम बोलचाल में बताने के लिए किया जाता है की आपने क्या करवाया है।
वाल ट्रिम (Wall Trim) – इस शब्द का इस्तेमाल आप मार्किट में करते है जहा आप इसे चुनने के लिए जाते है।
फ्रेंच वाल (French Wall) – इस शब्द का इस्तेमाल इस काम से जुड़े पेशवर लोग करते है जो इसे एक कला के रूप में देखते है।

इस तरीके का इस्तेमाल, दीवार को सजाने और खूबसूरत बनाने के लिए इस्तेमाल होने वाले तरीको, में से एक तरीका है, जिसको मोल्डिंग के इस्तेमाल से किया जाता है। मोल्डिंग क्या होती है ये जानने के लिए आगे दिए हुए लिंक पे क्लिक करे मोल्डिंग क्या होती है | Molding क्या होती है


किसलिए होता है इसका इस्तेमाल?

इसका इस्तेमाल दीवारों को खूबसूरत बनाने के लिए किया जाता है, और सस्ता होने की वजह से इसका इस्तेमाल हर कोई कर सकता है बस उसका दिल और दिमाग रचनात्मक होना चाहिए। हमारे हिसाब से जीने पैसे इसको करने में लगते है और जिस तरह सुन्दर की दीवार हमें मिलती है उस हिसाब से ये बहुत ही ज्यादा सस्ती होती है

इसकी ढेरो फोटो आपको बड़ी आसानी से मिल जाएगी फोटो के लिए क्लिक करे


कैसे बनवाते है, फ्रेंच वाल(French Wall)

इसको बनाने के लिए सबसे पहले समझना पड़ेगा की आप की तरह की सामन से इसको बनवा रहे है

अगर आप POP से बनवा रहे है तो अलग तरीका है और अगर आप लकड़ी या चारकोल से बनवा रहे है तो अलग तरीका है

हम आपको दोनों तरीको से बताते है। पहला तरीका है,

प्लास्टर ऑफ़ पेरिस (POP)

अगर आप मोल्डिंग का काम प्लास्टर ऑफ़ पेरिस (POP) से करवाना चाहते है, तो इसके लिए आपको किसी POP का काम करने वाले को ढूँढना पड़ेगा, और वो इसे सामान के साथ ही बनाते है, लेबर रेट में वो काम नहीं करते है. ये आपको 12 ₹ से लेकर 15 ₹ रनिंग फ़ीट के हिसाब से पड़ सकती है।

POP से मोल्डिंग की लिए सामान की List

फार्मा (Frame) – इसका इस्तेमाल मनचाहे डिज़ाइन को बनाने के लिए किया जाता है इसे बनाने के लिए PVC का इस्तेमाल किया जाता है।

धागा (Thread) – इसका इस्तेमाल दीवार पे निशान बनाने के लिए किया जाता है। इसको किसी भी रंग में डूबा के दीवार पे चिपका के निशान बनाया जाता है। इसको डूबने के लिए ज्यादातर नील या चुने का इस्तेमाल किया जाता है।

प्लास्टर ऑफ़ पेरिस (POP)प्लास्टर ऑफ़ पेरिस मुख्य(Main) सामान है, जिसको पानी में घोलने के कुछ देर के बाद ये सख्त (Tight) हो जाता है और इसकी मदद से आप मनचाहा आकर दे सकते है।

पानी – पानी का इस्तेमाल POP को खोलने के लिए किया जाता है।

POP घोलने के लिए डब्बा – इसको कई लोग तसला, तगाड़ी, डब्बा कहते है, ये लोहे का बना हुआ होता है इसके अंदर POP को घोला जाता है।

**इसमें से कोई सामान आपको POP वाले को देने की जरुरत नहीं है, क्योकि वो पैसे आपसे सामन के साथ लेता है, आपको ये सामान की लिस्ट इसलिए बताई गयी है, अगर आप खुद से करना चाहते है तो इन सामान की जरुरत आपको होगी, मगर ये थोड़ा सा मुश्किल काम है, जिसकी वजह से अगर आप काम को किसी पेशेवर को ही दे।

POP से मोल्डिंग बनवाने के फायदे

सस्ता और आसान होता है।

POP से मोल्डिंग बनवाने के नुकशान

कमजोर होने की वजह से ये ज्यादा दिन तक नहीं चलती है और पास से देखने पे इसकी फिनिशिंग अच्छी नहीं होती है।


लकड़ी की मोल्डिंग

लकड़ी की बनी मोल्डिंग सबसे ज्यादा पसंद की जाने वाली मोल्डिंग है, इसे लकड़ी के अलावा एम.डी.एफ (MDF), एच.डी.फ(HDF), एच.डी.एम.आर(HDMR) से भी आप बनवा सकते है, मगर अगर आप इन चीजों का इस्तेमाल करेंगे तो आपको Enamel, Duco या PU करवाना पड़ेगा, मगर अगर आप पोलिश करवाना चाहते है तो, आपको लकड़ी की बानी मोल्डिंग ही लगनी पड़ेगी (पाइन, टीक, शीशम) जैसी लकड़ियों का इस्तेमाल कर सकते है। मगर सबसे ज्यादा लोग दीवार पे जो पेंट कर रहे होते है वही करवाते है, और सच पूछिए तो उसी को देखने में मजा आता है।

कैसे लगवाते है ?

**दीवाल पे अगर प्लास्टर हो चूका है तो आप उसके बाद आप लकड़ी की मोल्डिंग को लगवा सकते है।

  • दीवाल का चुनाव करे जिसपे मोल्डिंग लगवानी है।
  • दीवार पे निशान लगा के अंदाजा लेले, की जो आप कर रहे है वो कैसा लगेगा क्योकि मोल्डिंग की चौड़ाई, मोटाई से डिज़ाइन में काफी फर्क पड़ जाता है। इसलिए अगर आप मोटाई का ध्यान न भी रखे तो चौड़ाई का ध्यान जरूर रखना पड़ेगा।
  • उसके बाद आप मोल्डिंग पे रेगमाल लगवा ले (पहले 120 No. उसके बाद 320 No) रेगमाल लगने के बाद मोल्डिंग लगने के लिए तैयार है।
  • अब आप उसे बिना सिर की 20 no. कील की मदद से उसे दीवाल पे लगवा सकते है।
  • लगवाने समय ये ध्यान रखे की जोड़ सही से मिले हो और जोड़ के पास कम से कम एक कील तो लगी हो।

मोल्डिंग लगवाते समय ध्यान रखने वाली बात

  • कीलो को सुम्मी की मदद से मोल्डिंग से थोड़ा ही रखे नहीं तो पोलिश करने के बाद मोल्डिंग पे कीलो का सर दिखेगा।
  • जोड़ो बिलकुल अच्छे से मिले हुए होने चाहिए नहीं तो आपको शानदार दीवार नहीं मिलेगी।
  • वैसे तो आप पेंट पोलिश कुछ भी करा सकते है मगर अगर आप बेहतरीन दीवार चाहते है तो उसपे Asian Paints का Royal Matt करवाए।

अच्छी फिनिश कैसे करते है?

  • सबसे पहले लाइट का काम करवा ले क्योकि लाइट अगर जल रही होगी तो फिनिश अच्छी मिलेगी।
  • उसके बाद दीवार के साथ साथ, मोल्डिंग पे भी पुट्टी करवाए, ताकि एक जैसी चिकनी सतह मिल सके।
  • उसके बाद 120 नंबर के रेगमाल से पूरी दीवार की घिसाई करवाए और मोल्डिंग पे 320 नंबर रेगमाल का इस्तेमाल कर सकते है।
  • फिर प्राइमर(Primer) का नंबर आता है, उसे दीवार के साथ साथ मोल्डिंग पे भी करे घबराने की जरुरत नहीं की वो लकड़ी है।
  • प्राइमर होने के बाद अगर कोई कमी दिखाई दे तो उसपे पुट्ठी करे और फिर रेगमाल लगाने के बाद प्राइमर कर दे।
  • अब मोल्डिंग के जोड़ो और धार पे ध्यान दे कही कोई कमी तो नहीं है।
  • अब दीवार पेंट के लिए तैयार हो गयी है।
  • इसपे आप किसी भी तरह का पेंट करवा सकते है। (डिस्टेंपर और प्लास्टिक पेंट को छोड़ कर )
  • हमारी सलाह ये रहेगी आप थोड़े गहरे रंग का चुनाव करे और Asian का Royal Matt का ही इस्तेमाल करे।

आजकल लोग इसे मार्किट में आसानी से मिलने वाली चारकोल की शीट से भी बनवाते है, मगर ये बहुत महँगा होता है इसलिए इसका इस्तेमाल कम ही लोग करते है।


Wall Molding, Wall Trim या French Wall से जुड़े सवाल और जवाब

Wall Molding, Wall Trim या French Wall पे कौन सा पेंट करे

Wall Molding, Wall Trim या French Wall को पेंट करने के लिए बहुत तरह के पेंट का इस्तेमाल कर सकते है, लेकिन कुछ बाते ध्यान रखने वाली होती है वो हम आपको बताते है।

आप Wall Molding, Wall Trim या French Wall पे जो भी पेंट करे वो अच्छे ब्रांड का हो और अगर वो मैट फिनिश (Matt Finish) का हो तो सबसे अच्छा क्योकि यही वो फिनिश है, जिसके अंदर कमिया सबसे कम दिखाई देती है।

Was this helpful?

3 / 0

पढ़ के कैसा लगा, कमेंट करे

0Shares
error: Content is protected !!