कवर ब्लॉक क्या होता है? | Cover Block in Hindi

How to use cover block
How to use cover block

कवर ब्लॉक(Cover Block) क्या होता है?

कंक्रीट डालने के बाद हनीकांब ना बने, और सरिया में जंग न लगे और कंक्रीट की ढलाई (Concreat Casting) वैसे ही हो जैसी होना चाहिए इसके लिए हम कवर ब्लॉक का इस्तेमाल करते है।

ये सीमेंट, फाइबर ग्लास जैसी चीजों से बनाया जाता है, वैसे तो आजकल प्लास्टिक के भी कवर ब्लॉक आ रहे है मगर वो इस्तेमाल करने के लिए ठीक नहीं है।

कवर ब्लॉक का मुख्य काम शटरिंग(Shuttering) और जाल(Reinforcement) के बीच दुरी बनाने के लिए किया जाता है।

हनीकांब(Honeycomb) के बारे में ज्यादा जानने के लिए, आप पढ़ सकते है हनीकांब(Honeycomb) क्या होता है ?


कवर ब्लॉक(Cover Block) के फायदे

  • कवर ब्लॉक को फाउंडेशन, कॉलम, बीम, और स्लैब की ढलाई के लिए इस्तेमाल किया जाता है।
  • कवर ब्लॉक सरिये और शटरिंग के बीच को 2 से 3 इंच की दुरी बना देता है, जिससे कंक्रीट सरिये के चारो तरफ बराबरी से चला जाता है।
  • कवर ब्लॉक सरिये को मौसम की मार से सुरक्षा देता है।
  • कवर ब्लॉक से सरिये को थर्मल इंसुलेशन मिलता है जो आग से सरिये को सुरक्षित रखता है।
  • कवर ब्लॉक आग लगने के दुआरण सरिये को आग से लम्बे समय तक बचता है।
  • कवर ब्लॉक सरिये को स्थायी कर डिज़ाइन के हिसाब से रखता है, हिलने से बचता है।
  • कवर ब्लॉक ये सुनिश्चित करता है की सोक्रेट पूरी तरह से सरिये को जकड ले जिससे निर्माण को मजबूती मिले।

कवर ब्लॉक का साइज?

Type of Cover Block
Type of Cover Block

कवर ब्लॉक बहुत सारे आकार(Size) और बनावट(Design) में आता है,

10mm, 20mm, 25mm, 30mm, 40mm, 50mm, 60mm आकारों में आता है।


कहा पे किस आकर का कवर ब्लॉक लगाए

जगह (Area)कवर ब्लॉक का आकार
बीम (Beam)25 MM
कॉलम (Column)40 MM
फ्लैट बीम (Flat Slab)20 MM
फुटिंग (Footing)50 MM
ग्रेड स्लैब (Grade Slab)20MM
Raft Foundation Top Side50MM
Raft Foundation Botton Side75MM
Ret Wall on Earth20/25MM
स्लैब (Slab)15 MM
सीढिया (Staircase)15 MM
Shear Wall25 MM
Strap Beam50 MM
Water Retaining Structures20/30 MM

अगर आप कवर ब्लॉक के बारे में इससे ज्यादा जानना चाहते है तो आप हमें कमेंट कर सकते है।

Was this helpful?

55 / 4

पढ़ के कैसा लगा, कमेंट करे

Hasrat

Hasrat

Very helpful

0Shares
error: Content is protected !!
%d bloggers like this: